नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके निजी सहायक बिभव कुमार द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड पर नजर आ रही है. अब पुलिस टीम ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।
एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त डीसीपी (उत्तर) अंजिता चेप्याला कर रही हैं. इस बीच, बिभव कुमार को बीते दिन अपराध स्थल यानी मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया. मामले की जांच कर रहे दिल्ली पुलिस कर्मियों की तरफ से कई स्टाफ सदस्यों के बयान भी लिए गए हैं।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर