डोईवाला : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह यहां स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंच पर मौजूद रहे। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति विजय धस्माना भी मंच पर मौजूद रहे।
शनिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजनाथ सिंह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच