मुंबई। मुंबई से सटे कल्याण इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने 12 साल की बच्ची की उसके मां के सामने चाकू गोदकर हत्या कर दी। लडक़ी की ओर से बार-बार युवक द्वारा भेजे जा रहे प्रेम प्रस्ताव का विरोध किया गया। इसके बाद भी युवक पीछे नहीं हटा। जब मृतका नहीं मानीं तो धारदार चाकू से गोदकर मां के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी युवक को मौके से ही पकड़ लिया गया।
पुलिस के मुताबिक उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कुल 10 बार मृतका पर चाकू से वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार होने की फिराक में था। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


More Stories
सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट