देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों में सफलता भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि 6 इंच व्यास के पाइप को सफलतापूर्वक मलबे के आर-पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री श्रमिकों तक पहुंचायी गई है।
राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में रेस्क्यू का काम चल रहा और सभी एजेंसियों के सहयोग और किए जा रहे प्रयासों में सफलता भी मिल रही है। राज्यपाल ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम