उत्तराखण्ड कम मंहगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर
देहरादून। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां पिछले 6 महीनों में महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं बहुत से राज्य ऐसे भी हैं जहां पर महंगाई सबसे कम रही है। उत्तराखण्ड देश में सबसे कम महंगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर काबिज है। आंकड़ों की देखें तो उड़ीसा 7.11% के साथ सबसे अधिक महंगाई वाला राज्य है वही उत्तराखंड में महंगाई दर 3.6% रही जो कि उत्तराखंडवासियों के लिए राहत की खबर है।
जब देश के अन्य राज्यों में महंगाई दर बढ़ रही थी तो सीएम धामी इसके लिए पहले से ही तैयार थे। उत्तराखंड की कम महंगाई दर पुष्कर सिंह धामी के गुड गवर्नेंस को भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के बाजारों को बिचौलियों के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर रखने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर विपणन व्यवस्था उपलब्ध कराने से राज्य सरकार ने महंगाई दर पर कमी लाने में सफ़लता हासिल की।


More Stories
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक