हिम सन्देश, 28 फरवरी 2023, टिहरी (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 01 मार्च, 2023 को गंगा रिजार्ट के निकट योग भरत घाट ऋषिकेश पहुँचकर अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री दिनांक 01 मार्च, 2023 को 15:45 बजे गैलापार हैलीपैड काठगोदाम नैनीताल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर समय 16:50 बजे पूर्णानंद इण्टर कॉलेज मैदान ऋषिकेश टिहरी पहुँचेंगे, जहाँ से समय 16:55 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 17:00 बजे कार्यक्रम स्थल गंगा रिजार्ट के निकट योग भरत घाट ऋषिकेश पहुँचकर अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। समय 19:30 बजे वहाँ से कार द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


More Stories
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती