सीएम धामी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
नई टिहरी। नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद सीएम धामी नई दिल्ली से सीधे टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंचे। इस दौरान वे पीड़ितों से मिले और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
सीएम धामी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। सीएम ने कहा कि तिनगढ़ व तोली गांव के पुनर्वास को लेकर प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।


More Stories
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत