मुख्यमंत्री ने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं पर लिया फीडबैक
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और जांच सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुगम उपचार मिल सके।


More Stories
अल्पसंख्यक मेधावी छात्राओं को मिलेगी 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि, डीएम ने 416 आवेदनों के सत्यापन के लिए दिया 10 दिन का समय
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस