सीएम धामी ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां संस्करण सुना
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून आईएसबीटी पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 115वां संस्करण सुना। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने त्योहारों के समय ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने डिजिटल फ्रॉड के प्रति भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की।
कहा कि पिछले एक दशक में भारत में डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है, ऐसे में हम सभी को साइबर स्कैम के विरुद्ध सतर्क और संगठित होकर कदम उठाने की आवश्यकता है। आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि यदि आप के पास भी डिजिटल अरेस्ट या फ्रॉड से सम्बंधित कोई कॉल आए तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें व http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।


More Stories
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत
बड़े सपने देखें, चुनौतियों का सामना करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें बच्चे : जिलाधिकारी
पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव