September 23, 2026

हिम सन्देश

न्यूज़ पोर्टल

बागेश्वर और चंपावत में आज तेज गर्जन के साथ बरसेंगे बादल, अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी 

बागेश्वर और चंपावत में आज तेज गर्जन के साथ बरसेंगे बादल, अन्य जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के दो जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर और चंपावत के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।