आठ जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर आएंगे। यहां पर वे बीएचयू में आयोजित सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना प्राप्त हो गई है। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एलर्ट हो गया है। शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री को अस्सी से बोट के जरिए और लंका, सामनेघाट होते हुए टेंट सिटी ले जाने की योजना बन रही है। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री का होगा।
मुख्यमंत्री योगी वाराणसी दौरे पर आएंगे,कल लेंगे तैयारियों का जायजा


More Stories
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार