नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जिले को 1821.61 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें गोड़धोइया नाला, खजांची फ्लाईओवर, सीवरेज योजना जोन सी पार्ट टू और भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 27 नवंबर को दोपहर बाद आएंगे। शाम 4.30 बजे से स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चार बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनके पूरा होने पर शहर के एक बड़े हिस्से में रह रहे लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलने के साथ जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। 21 वार्डों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी।
अपने प्रवास के दूसरे दिन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री, चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह यहां करीब एक हजार जोड़ों को आशीर्वाद देंगे
गोड़धोइया नाले के निर्माण पर 474 करोड़ खर्च होंगे

More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात