यूपी निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में होंगे। योगी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से निराला नगर रेलवे मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर 11:20 पर आएंगे।
यहां से सड़क मार्ग से डब्ल्यू ब्लॉक कामर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा में 11:30 बजे पहुंचेंगे। 12:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 12:25 बजे निरालानगर में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से बांदा के लिए रवाना हो जाएंगे। बांदा में वह महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
अखिलेश यादव करेंगे रोड शो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो में शामिल होंगे। उनका रोड शो दोपहर 2:15 बजे जाजमऊ से शुरू होगा। केडीए कालोनी जाजमऊ लालबंगला, हरजेंदरनगर, नरौना चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, नयागंज, कैनाल रोड, घंटाघर, संगीत, पी रोड, नाला रोड से रूपम चौराहा आएंगे। वे डेढ़ घंटे रोड शो करेंगे।
योगी की जनसभा को तैयार हुआ 60 फीट लंबा का मंच


More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात