देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस पत्रिका में सचिवालय परिवार की सभी अधिकारी कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए विचार दिए गए हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, पत्रिका के संपादक श्रीमती शारदा शर्मा, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घींगा ,सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, क्लब के पूर्व संरक्षक नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार शर्मा, तथा सी 0एस 0 बोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे