देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नवसंवत्सर की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विक्रम संवत 2083 सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह नववर्ष उत्तराखंड के विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे। साथ ही प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में उन्नति, शांति और आनंद का संचार हो।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष का स्वागत करने का आह्वान भी किया।


More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘बेटा हिमालय का’ गीत का किया विमोचन
चुनावी लाभ के लिए दीदी-वैणी योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- कांग्रेस
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी