देहरादून: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अब 30 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम 31 मार्च को प्रस्तावित था।
हरिद्वार में 30 मार्च को वह ऋषिकुल मैदान में आयोजित समारोह में राज्य की 670 बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) को आनलाइन करने के साथ ही सहकारिता की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।
इससे पहले वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह और बाद में पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दिल्ली लौटते समय वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम राज्य को उपलब्ध
- केंद्रीय मंत्री शाह का अब आधिकारिक कार्यक्रम राज्य को उपलब्ध हो गया है।
- इसके मुताबिक वह 30 मार्च को सुबह दिल्ली से हेलीकाप्टर से सीधे गुुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।
- दोपहर में पौने तीन बजे वह ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
- इसमें वह एमपैक्स को आनलाइन करने के साथ ही राज्य की 95 एमपैक्स में स्थापित जन सुविधा व जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे।
- वह कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने के अलावा दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान करेंगे।
- सहकारिता मंत्री के हाथों 95 विकासखंडों में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत संयुक्त सहकारी खेती के संचालन की शुरुआत भी की जाएगी।
पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
केंद्रीय मंत्री शाह शाम को पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना जाएंगे।
उधर, केंद्रीय मंत्री शाह के हरिद्वार दौरे को देखते हुए सहकारिता विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इस कड़ी में सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।


More Stories
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज