नया बाईपास – झाझरा से आशारोड़ी तक बनेगी लिंक रोड
हिम सन्देश, 06 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए झाझरा से आशारोड़ी तक एक नया बाईपास बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस 12 किमी की लिंक रोड के लिए 715 करोड़ रुपए मुकर्रर किये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगा जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी।



More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश