तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायू सेना ने जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए गए हैं। साथ ही तीन घायलों को बचाया गया है।
तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद आस-पास के इलाकों में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
More Stories
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल