देहरादून। चन्द्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। महाराज ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है। भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है।
उन्होंने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साउथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा