एक विधायक को भी किया गया नामजद
संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौर की ओर से दर्ज की गई एफआईआर
देहरादून। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद करके क्रास वोटिंग कराने के मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। बता दें कि पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के पुत्र चैतन्य शर्मा हिमाचल की गरगेट सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोटिंग की थी। इस मामले में कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी और विधायक भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत पर शिमला के पुलिस थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा उत्तराखंड में मुख्य सचिव के पद पर रहे हैं और उन्होंने सरकार गिराने के लिए साजिश रची है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 171 सी और ई के साथ 120 बी के साथ ही पीसी एक्ट की धारा 7 और आठ के तहत दर्ज इस एफआईआर में राकेश शर्मा के साथ ही एक निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ ही भाजपा के कुछ विधायकों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में भेजा गया है। ये सभी कड़ी सुरक्षा के बीच यही ठहरे हुए हैं।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम