बुआ (रेखा आर्या) ने शिशु सदन के बच्चों संग खेली होली
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है होली : रेखा आर्या

हिम सन्देश, 08 मार्च 2023, बुधवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या होली के अवसर पर केदारपुरम स्थित शिशु सदन पहुँची जहाँ उन्होंने महिलाओं संग जमकर होली खेली। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को इस अवसर पर होली की अग्रिम शुभकामनायें देने के साथ प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है। बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक होली, यह संदेश लेकर आती है कि जीवन में आनंद, प्रेम, संतोष एवं दिव्यता होनी चाहिए, जब मनुष्य इसका अनुभव करता है तो उसका जीवन स्वाभाविक रूप से रंगमय हो जाता है। रंगों का यह उत्सव नकारात्मक उर्जा की समाप्ति तथा सुख, समृद्धि व खुशहाली की संवाहक है।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज