हिम सन्देश, 04 नवंबर 2022, शुक्रवार, देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर्व (बूढ़ी दिवाली) पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर मंत्री रेखा आर्या ने भैलो खेला और सभी प्रदेशवासियों को इस लोकपर्व की बधाई व शुभकामनायें दी। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस लोकपर्व पर राजकीय अवकाश घोषित करने पर बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी संस्कृति के कारण एक अलग पहचान है, लेकिन वर्तमान में हम कहीं न कहीं अपनी संस्कृति व लोकपर्व को भूलते जा रहे हैं। अपने परंपराओं और संस्कृति को बचाने की जिम्मेदारी हमारी नई पीढ़ी की है, ऐसे में अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को संजोय रखने के लिए हमें कई अहम कदम उठाने की जरूरत है ताकि हम अपनी अलग पहचान कायम रख सकें।
More Stories
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा