देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को बालवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनते हुए उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके सर्वाधिक सदस्य हैं। भाजपा संगठन में एकता, सद्भाव, सामंजस्य, संगठनात्मक सूझबूझ और अंतिम पायदान पर कार्य कर रहे कार्यकर्ता का सम्मान सहित अनेक ऐसे कारण हैं जो भाजपा के विस्तार का प्रमुख कारण है।
महाराज ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार हो चाहे प्रदेश में भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार दोनों ही सरकारें विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।


More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश