देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक उत्तराखंड 2024 को विधानसभा में पारित होने तथा विधानसभा द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा में पारित होने पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।


More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा