गौसंरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल- डॉ. धन सिंह
श्रीनगर (गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगादर्शन मोड़ के समीप स्थित श्रीनगर में निराश्रित एवं बेसहारा गायों के संरक्षण और देखभाल के लिए निर्मित गौशाला का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गौशाला बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उपचार और पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

डॉ. धन सिंह ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र में गौसंरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और समाज में संवेदनशीलता व सहभागिता की भावना को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करुणा और सेवा के प्रतीक होते हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, दो स्थानों पर स्नान घाट निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर किया स्नान