
हिम सन्देश, 31 मार्च 2023, शुक्रवार, सोमेश्वर/अल्मोड़ा। आज, शुक्रवार, 31 मार्च 2023 को कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या चौड़ा, लखनाड़ी बरगला और गुरुडा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन अवसर पर शामिल हुई। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने मंचासीन संतो से आशीर्वाद प्राप्त कर किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर कहा कि संतों के सत्संग से ही व्यक्ति का कल्याण संभव है। संत जन भागवत कथाओं के माध्यम से धार्मिक ग्रन्थों से ज्ञान रूपी अमृत को समाज के बीच पहुँचा रहे हैं, वह वर्तमान भौतिकतावादी समय में अति आवश्यक हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संसार में मनुष्य को नश्वर से ज्यादा ईश्वर को महत्वपूर्ण समझना चाहिए। जब तक ईश्वर के ज्ञान को नहीं समझते, तब तक नश्वर में ही जीवन खत्म हो जाता है। मृत्यु के दु:ख से सिर्फ ईश्वर बचा सकता है, अन्य कोई साधन नहीं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुश्री लीला बोरा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।
More Stories
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश