तराई केंद्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में तैनात थे रेंजर हरीश चंद्र पांडे
भीमताल। एक पखवाड़े से लापता चल रहे रेंजर हरीश चंद्र पांडे का शव भीमताल की झील में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे बीते 15 दिन से लापता थे।
रेंजर पांडे की आखिरी लोकेशन भीमताल बाजार में मिली थी। वे सीसीटीवी में देखे गए थे। उनके परिजन व पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह उनका शव भीमताल झील में मिला। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मच गया।


More Stories
उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज
महाराज ने किया 762.18 लाख की धनराशि की सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास
पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, चालक समेत 8 की मौत