बिहार के कटिहार जिले में आज स्थानीय भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार टेल्टा थाना क्षेत्र में स्थित मिश्रा के घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। बताया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात