लोकसभा चुनाव 2024- पूर्व सीएम निशंक व तीरथ को लगा झटका
देहरादून। भाजपा की दूसरी सूची में पौड़ी सेअनिल बलूनी व हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर सांसद व पूर्व सीएम निशंक व तीरथ सिंह रावत का भाजपा ने टिकट काट दिया। भाजपा ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पौड़ी में अनिल बलूनी व कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला होगा।
जबकि टिहरी में राज्य लक्ष्मी व जोतसिंह गुनसोला चुनाव लड़ेंगे। अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा भिड़ेंगे। नैनीताल व हरिद्वार में कांग्रेस ने टिकट तय नहीं किये हैं।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण