देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे।
उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह कई दिग्गजों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


More Stories
दिल्ली से गांव लौटीं सम्पत्ति देवी, मुर्गी पालन से गांव में खड़ा किया अपना कारोबार
कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
छह महीने के लिए बंद हुए वाण के लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को फिर खुलेंगे