बेंगलुरु। बेंगलुरु के लोगों ने हाल ही में शहर के आसमान की अद्भुत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें आसमान कभी गुलाबी, हरा, तो कभी पीला नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, और लोग इसे “बेंगलुरु के आसमान में रहस्यमय रोशनी” के रूप में कैप्शन कर रहे हैं। इस रंग-बिरंगे आसमान को देखकर लोग इसे इंद्रधनुषी बादल समझ रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण यह और भी रहस्यमय लग रहा था।
वैज्ञानिक कारण
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के पीछे का कारण वैज्ञानिकों ने जल्द ही उजागर किया। बेंगलुरु के आसमान में यह अद्भुत नजारा एक धूमकेतु (Comet) की वजह से बन रहा है। यह धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-ATLAS) है, जो हाल ही में पृथ्वी के काफी करीब से गुजरा था। यह एक गैर-आवधिक धूमकेतु है, जिसका अर्थ है कि यह नियमित धूमकेतुओं की तरह बार-बार दिखाई नहीं देता। इस प्रकार की घटनाएं दुर्लभ होती हैं और इसलिए लोगों को यह दृश्य काफी रोमांचक लग रहा है।
बेंगलुरु के फोटोग्राफरों और स्थानीय निवासियों ने इस घटना की कई तस्वीरें ली हैं। इस धूमकेतु की खोज 9 जनवरी 2023 को चीन की पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी ने की थी। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धूमकेतु 27-28 सितंबर की रात में पृथ्वी से करीब 13 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरा, जिसके परिणामस्वरूप यह अनोखी रोशनी उत्पन्न हुई।


More Stories
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर कल होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में गोहत्या पर लगेगी रोक, गोशालाओं को हर साल मिलेंगे एक लाख रुपये