देहरादून। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी कर दी है। नई दरें सुबह छह बजे से लागू हो गई। सरकार के इस एलान के बाद देहरादून पेट्रोल की कीमत 93.33 रुपये हो गई है। वहीं डीजल का दाम 88.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
वहीं, विकासनगर में पेट्रोल के नए दाम 93.33 रुपये और डीजल के नए दाम 88.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम में 2.02 रुपये और डीजल के दाम में 2.00 रुपये कम हुए हैं।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण