चारधाम यात्रा से पहले सड़कों को चकाचक करने के साथ सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश शासन स्तर पर जारी किए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले सभी संभावित दुर्घटनास्थलों पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से लोनिवि के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रदेश में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, लेकिन कई जगह सड़कों की स्थिति अभी भी बदत्तर बनी हुई है। कई स्थानों पर सक्रिय भूस्खलन जोन सिरदर्द बने हुए हैं तो कहीं ब्लैक स्पॉट पड़े हुए हैं। इन्हें दुस्तर किए जाने की कवायद अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
हल्की सी बारिश में भी कई लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो जाते हैं, तो कई जगह क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शासन यात्रा शुरू हाेने से पहले मार्गों को दुरूस्त कर लेना चाहता है। इसके मद्देनजर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।


More Stories
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य