रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम खराब बना हुआ है। वहीं बारिश के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। इससे पहले सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4953 श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया गया। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू है, लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्री रोके गए गए हैं। मानसून की फुंआरों के साथ ही केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पिछले दस दिनों से धाम में दर्शनार्थियों की संख्या औसतन पांच हजार तक पहुंच गई है। साथ ही यात्रा के पहले चरण की कारोबारी गतिविधियां भी बंद हो गई है जिससे धाम से सैकड़ों टेंट संचालक भी लौट आए हैं। दूसरी ओर, आठ हेली कंपनियों में से दो ही रह गई है।
उत्तराखंड में मौसम खराब, बारिश के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच