एक से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली हुई स्थगित, जानिए कारण
न्यूज़ पोर्टल
कोटद्वार। सेना ने कोटद्वार में अगले माह एक से 10 सितंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी। सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया, उत्तराखंड में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए निर्णय लिया गया है।
भती रैली अब 26 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एआरओ, लैंसडाैन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
जिलाधिकारी ने ली शीतलहर से बचाव की तैयारियों को लेकर बैठक, अधिकारियों को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
उत्तराखंड में जन स्वास्थ्य प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, एचएनबीयूएमयू और आईआईपीएच-दिल्ली के बीच हुआ एमओयू
मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा