हिम सन्देश, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, अयोध्या। राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भारत जोड़ो यात्रा की कभी निंदा नहीं की।
राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी को ‘देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान’ बताते हुए कहा, ‘मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।’ राम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए। उनकी टिप्पणी मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा यात्रा के लिए गांधी को आशीर्वाद देने के एक दिन बाद आई है।
राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं ताकि राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है और भारत को एकजुट होना चाहिए।


More Stories
सर्दी बढ़ते ही जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट का झटका, रिहाई का आदेश रद्द; एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर