ऊधम सिंह नगर। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से अचानक चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की।
पुलिस ने नई बस्ती सितारगंज निवासी आसिफ खान को नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। सीओ वीर सिंह का कहना है कि नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


More Stories
सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट