देखें वीडियो
केदारनाथ। केदारधाम में एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को एक खराब हेलीकॉप्टर को दूसरा हेलीकॉप्टर टो करके ले जा रहा था। इसी बीच, खराब हेलीकॉप्टर आसमान में लहराते हुए नदी में गिर गया। अगर यह हेलीकॉप्टर किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में गिरता तो काफी नुकसान हो सकता था।
दिल दहला देने वाले इस पूरे दृश्य का किसी श्रद्धालु ने वीडियो बना लिया।
पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था।
थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।


More Stories
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश