देहरादून। देश में आम चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। एडीजी एलओ एपी अंशुमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 हजार पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 20 कंपनी सीएपीएफ मिल चुकी हैं। 40 ये 42 हजार पुलिसकर्मी मतदान में ड्यूटी करेंगे। 115 कंपनी सीएपीएफ और राज्य की 22 आर्म्ड कंपनी होंगी।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों के पुलिस कप्तानों से समन्वय के लिए 20 बैठकें हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। 30 ऐसी सीमावर्ती लोकेशन हैं, जहां पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी। 93 बैरियर पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। चुनाव के लिए लाइसेंसी हथियार आज से जमा होंगे। प्रदेश में करीब 47,200 लाइसेंस जारी हुए हैं, जिनके जिलावार हथियार जमा कराए जाएंगे।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम