uttarakhnad mimansa। गौतम विहार चंद्रबनी निवासी 25 वर्षीय रियाज ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया।
चौकी प्रभारी आईएसबीटी घटना की जानकारी पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति बिस्तर पर चित्त अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया गया कि इसका नाम रियाज है, यह पंखे के खूंटे पर चुन्नी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। उन्होंने इसे नीचे उतारा है। पुलिस ने बताया कि मृतक पुताई का काम करता था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण