रुद्रपुर। रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती रात सातवी कक्षा की छात्रा वंदना (13) निवासी ट्रांजिट कैंप शिव नगर ने रानीखेत एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। ट्रेन ड्राइवर ने घटना को साफ देखा। किशोरी रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू रात करीब दो बजे पुलिस के माध्यम से पता चला की उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता तेजपाल का कहना है कि मूल रूप से भोजीपुरा जिला बरेली का रहना वाला है। 10 जून को शहर में मजदूरी करने के सिलसिले से शहर में परिवार ले कर आया था। उसके चार बच्चे है। उसका कहना है की घर में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। न ही कभी बच्ची को डांटा। इस घटना से वह भी हैरान है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
कोटद्वार में गुलदार का हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से इलाके में दहशत, ग्रामीणों में आक्रोश
देहरादून में मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू, 27 नवंबर तक चलेगा सत्यापन कार्य
सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश