मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें धामी उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।
बैठक में एमएसएमई, अवस्थापना व निवेशक, नीतियों और नियमों का सरलीकरण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और शिक्षा के अलावा पीएम गति शक्ति पोर्टल के बारे में चर्चा करेंगे। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उत्तराखंड टीम इंडिया के लिए कैसे काम कर सकता है, इस बारे में भी मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे। बैठक के दौरान सीएम सशक्त उत्तराखंड @25 के विकास के रोडमैप को भी रखेंगे।


More Stories
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज