uttarakhand meemansa। उत्तराखंड में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर आज यह घोषणा की। धामी ने कहा कि कोविड-19 से वर्ष 2020-21 व 2021-22 में रोजगार व अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखण्ड चिकित्सा चयन बोर्ड व राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के लिए आदेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री ने वहां पौधरोपण किया और बच्चों को मिठाईयां बांटी।
मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। बच्चे देश का भविष्य हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे जिस भी कार्य क्षेत्र में जाएंगे, अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी मौजूद थे।


More Stories
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण