दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्रीमती मनीषा पंवार, श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम