हिम सन्देश, 10 अप्रैल 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने वयोवृद्ध पत्रकारों की पेंशन सहित अन्य समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन से अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कंडारी, संरक्षक श्री नवीन थलेड़ी, उपाध्यक्ष श्री आशीष ध्यानी, उत्तरांचल प्रेस क्लब से उपाध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री गिरिधर शर्मा, श्री विनोद पुंडीर व सुशील रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।


More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम