हिम सन्देश, 06 सितम्बर 2022, लखनऊ। लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से सदस्य रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि के मंगलवार को निधन पर चारों तरफ शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अरविंद गिरि के निधन पर शोक जताया है।
लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से पांच बार और लगातार चार बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद गिरि का मंगलवार को अपने क्षेत्र से लखनऊ आते समय हार्ट अटैक से निधन हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक श्री अरविंद गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। शांति।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद गिरी के असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि श्री गिरि के निधन से मैं बेहद दुखी हूं। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि श्री गिरी के निधन से लखीमपुर खीरी जिले सहित प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।


More Stories
राजीव कृष्णा बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी
महाकुंभ में कई देशों की आबादी से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात