मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद पटेल ने की भेंट
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच