हिम सन्देश, 21 अगस्त 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित पुस्तक struggle for swatantrta throw science एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन विवरणिका का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान भारती द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए योगदान की जानकारी को लोगों के सामने लाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर विज्ञान भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. के.डी. पुरोहित, प्रदेश सचिव डॉ. हेमवती नंदन, डॉ. अनीता रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सूरज, डॉ. आर.पी नौटियाल एवं डॉ. लोकेश जोशी उपस्थित रहे।
More Stories
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम