आगामी चारधाम यात्रा को लेकर गुरुवार को देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी बैठक में मौजूद रहे।
सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक
बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यात्रा की तैयारियां तय समय पर पूरी कर लीं जाएं। समीक्षा बैठक सचिवालय में हुई। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दिन खुलेंगे कपाट
तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।
More Stories
धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन, ‘जल सृष्टि पार्क’ 8.64 करोड़ में बना शहर का खूबसूरत पब्लिक स्पेस
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार की जा रही है प्रभावी कार्रवाई
महाराज ने किया फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक, पोस्टर लांच