
हिम सन्देश, 14 जुलाई 2022, चंपावत (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत दौरे के दूसरे दिन लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुँचकर स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम व ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। स्वामी विवेकानंद जी ने इसकी कल्पना की थी, यह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी के सपनों को आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद जी महाराज, स्वामी एकदेवानंद जी महाराज, स्वामी विरेशानंद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम